Hot Posts

फांसी के फंदे से लटका मिला एक महिला का शव। हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में।

लोकेशन :- सहरसा। SAHARSA
संवाददाता :- राजा कुमार सेम 7250596051

फांसी के फंदे से लटका मिला एक महिला का शव। हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में।

एंकर :- एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव वार्ड 5 के एक घर में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है।महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तो वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही मृतक महिला के शव को फंदे से नीचे उतरकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर देर शाम पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक महिला की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव वार्ड 5 निवासी रोशन यादव की 21 वर्षीय पत्नी बबली कुमारी के रूप में हुई है।

आपको बता दे मृतक महिला का पति रोशन यादव यूपी के बरेली मैं मजदूरी का काम करता है और मृतक महिला को 5 वर्ष का एक पुत्र भी है।

इस मामले में मृतक का भाई रणवीर कुमार ने बताया कि गांव वालों के द्वारा सूचना दिया गया सूचना मिलते ही बहन के घर पहुंचा तो पुलिस पहले से ही शव को नीचे उतारकर मेरी बहन के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेजा है।

BYTE :- मृतक महिला का भाई रणवीर कुमार।

BYTE :- चौकीदार सुखीराम शर्मा।

डिस्क्लेमर: यह LIVE18EWS खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे NEWS18INDIAH | RSGNEWS18h  खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है|

Post a Comment

0 Comments