Hot Posts

बकरी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल।

लोकेशन :- सहरसा। SAHARSA
संवाददाता [REPORT ] :- राजा कुमार सेम 7250596051

बकरी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल।

जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के इनरवा वार्ड नंबर-6 में बकरी को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित संजय पोद्दार के अनुसार, उनकी बकरी पड़ोसी राजकिशोर साह के खेत में चली गई थी, जिसके बाद राजकिशोर ने उसे बांध लिया। हालांकि, गांव वालों की मध्यस्थता के बाद बकरी को छोड़ दिया गया। लेकिन अगले ही दिन राजकुमार साह की बकरी संजय पोद्दार के घर में घुसकर अनाज खाने लगी। जब इस पर आपत्ति जताई गई, तो विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा पथराव और लाठी-डंडों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। कोई छत से ईंट फेंक रहा था तो कोई लाठी से हमला कर रहा था। इस संघर्ष में एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। सौरबाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष के आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BYTE :- जख्मी संजय पोद्दार।

BYTE :- जख्मी अरुण कुमार।

BYTE :- जख्मी अशोक साह।

रिपोर्ट राजा कुमार बने रहे न्यूज़एटीनइंडियाएच के साथ 

डिस्क्लेमर: यह  खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे NEWS18INDIAH |  खबर news18indiah.blogspot.com डॉट कॉम की टीम ने संपादित किया है RAJA KUMAR TEAM OWNER 






Post a Comment

0 Comments