लोकेशन :- सहरसा। SAHARSA
संवाददाता [REPORT ] :- राजा कुमार सेम 7250596051
होली पर्व का फायदा उठाकर खाली घर से चोरों ने किया लाखों की चोरी। चोरो ने दो घर को बनाया अपना निशाना।
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी मानस नगर में चोरों ने होली के मौके का फायदा उठाया। चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। घर के मालिक होली मनाने पैतृक गांव गए हुए थे। बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव वार्ड 7 निवासी आयुष कुमार झा के घर से चोरी हुई। उनसे बताया कि होली पर्व मे 13 मार्च को गांव चले गए और आज ज़ब होली मनाकर जब वे सहरसा स्थित अपने घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान में सैमसंग लैपटॉप शामिल है। इसके अलावा चांदी की बिछिया, पायल, सोने की नथिया और कान के जेवर भी गायब मिले। चोर कुछ नकदी भी ले गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।
इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
BYTE :- आयुष कुमार झा।
0 Comments