लोकेशन :-बांका । BAKA
संवाददाता [REPORT ] :- राजा कुमार सेम 7250596051
बांका के नगरडीह गॉव में होली में चली गोली कई लोग जख़्मी एक युवक भागलपुर रेफर
बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को
नगरडीह गांव में 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक सुरेश पंजियारा के पुत्र अजय कुमार को परिजनों ने उपचार हेतु अमरपुर के रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया जहां डॉक्टर इस्तियाकुर रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था देख भागलपुर रेफर कर दिया। नगरडीह गॉव ने तीन थाना की पुलिस केम्प कर रही। सभी जख़्मी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।
अमरपुर अस्पताल में जख्मी युवक ने बताया घर से निकलकर वह किसी अन्य जगह जा रहा था रास्ते में कुछ लोग विवाद कर रहे थे इतने में गांव के ही छोटू कुमार के द्वारा अचानक गोली फायरिंग कर दी गई। जो उसे लग गई।
मालूम हो की नगरडीह गॉव में दो गुट है,जिसमें कई वर्ष से वर्चस्व को लेकर घटना होते रहती है, ग्रामीण ने यह भी बताया की पहला गुट महेंद्र पंजीयारा के पोता एवं जगदीश पंजीयरा का गुट से विवाद होते रहता है। दोनों आपस में पडोसी है। मगर इस वार का मारपीट पापु यादव से हुआ है, जो बताया जा रहा है की शराब बिक्री को लेकर यह विवाद हुआ है। दबी जुबान में गॉव के लोग ऐसा बताते है।
वही इस मामले को लेकर फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया की प्रथम दृष्टिया प्रतीत हो रहा है की होली खेलने के विवाद में गोली चलाई गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
0 Comments