लोकेशन :- सहरसा। SAHARSA
संवाददाता [REPORT ] :- राजा कुमार सेम 7250596051
सहरसा में मंत्री नीरज कुमार सिंह ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली।
जब पूरा देश रंगों के पर्व होली को धूमधाम से मना रहा था, तब बिहार के सहरसा में भी होली की जबरदस्त धूम देखने को मिली। सहरसा में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह के आवास पर होली का भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंत्री नीरज कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ उल्लासपूर्वक त्योहार का आनंद लिया।
होली समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह से रंगीन नजर आया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते रहे, वहीं पारंपरिक फगुआ गीतों ने समा बांध दिया। मंत्री नीरज कुमार सिंह भी इस उत्सव में पूरी तरह से शामिल दिखे। वे खुद फगुआ गीतों पर झूमते नजर आए और अपने समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ जमकर होली खेली।
इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो सभी भेदभाव मिटाकर लोगों को एकजुट करता है। उन्होंने कहा कि इस बार होली का उल्लास खास है, लेकिन आने वाले नवंबर में इसे और भी बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत होगी और फिर से राज्य में सरकार बनाएगा।
समारोह में उपस्थित लोगों ने भी मंत्री के साथ मिलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। रंगों, संगीत और मस्ती के इस पर्व में हर कोई डूबा नजर आया। पूरे सहरसा में होली के जश्न की धूम रही और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
इस आयोजन ने न केवल सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया, बल्कि चुनावी माहौल के बीच भी उत्साह भर दिया।
BYTE :- मंत्री नीरज कुमार बबलू।
0 Comments