Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ADVERTISEMENT विज्ञापन .


आपकी खबर आपके शहर में हमारे साथ अपनी पहुंच बढ़ाएं और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7250596051

पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का आयोजन जिसको लेकर यूथ कॉंग्रेस ने किया प्रेसवार्ता।

लोकेशन :- सहरसा। SAHARSA
संवाददाता [REPORT ] :- राजा कुमार सेम 7250596051


पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा" का आयोजन जिसको लेकर यूथ कॉंग्रेस ने किया प्रेसवार्ता।


बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में 26 मार्च को "पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा" का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा गांधी आश्रम, भितिहरवा से शुरू होकर विभिन्न जिलों से होते हुए दरभंगा के रास्ते सहरसा पहुंचेगी। सहरसा में यह यात्रा बनगांव के कलावती मैदान से शुरू होकर सहरसा बस्ती तक जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार में बढ़ते पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना है।

यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिनमें कन्हैया कुमार भी प्रमुख रूप से भाग लेंगे। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि बिहार में सरकारी नौकरियों की कमी और उद्योगों के अभाव में युवाओं को मजबूरी में दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। यह यात्रा सरकार पर दबाव बनाने और युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है।

इस यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सहरसा जिला युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। 

BYTE :- पूर्व यूथ कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष।

रिपोर्ट राजा कुमार बने रहे न्यूज़एटीनइंडियाएच के साथ 


डिस्क्लेमर: यह  खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे NEWS18INDIAH |  खबर news18indiah.blogspot.com डॉट कॉम की टीम ने संपादित किया है RAJA KUMAR TEAMOWNER








                                   

   


Post a Comment

0 Comments