लोकेशन :- सहरसा। SAHARSA
संवाददाता [REPORT ] :- राजा कुमार सेम 7250596051
चोरी के आरोप में युवक का हाथ पैर बांध, बाल काट ओर कारीख चुना लगा घुमाया, वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई।
बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में एक युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बुरी तरह से पीटा और अपमानित किया। युवक के हाथ-पैर बांध दिए गए, बाल काट दिए गए और गालों पर चुना लगा दिया गया। इसके बाद उसे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और पीड़ित युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। सिरवार पुनर्वास निवासी दीपक पासवान के आवेदन पर गांव के आठ नामजद एवं अज्ञात लोगों को आरोपितों किया गया है। पुलिस ने रोहित यादव, रामपुकार यादव, लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।आज सदर थाना परिसर में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार को थानाध्यक्ष महिषी को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सिरवार पूर्णवास वार्ड नंबर 9 में कुछ शरारती तत्व के लोगों द्वारा एक व्यक्ति को अपमानित करते हुए बीच गांव में घुमाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष मुहिषी अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ तत्क्षण घटना स्थल पर पहुंच कर जाच-पड़ताल किया। जांचोपरांत यह बात पता चला कि अभियुक्त पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष के ऊपर चोरी का इल्ज़ाम लगा कर इस घटना को किया गया। पीड़ित के दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर महिषी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटित घटना को एसपी के द्वारा गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष महिषी को घटना के सभी पहलुओं पर जाँच-पड़ताल करने एवं अभियुक्तों के त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। महिषी थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के तीन प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है एवं घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
0 Comments